JET 2026 परीक्षा में बवाल: 32 प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, छात्रों का हंगामा

Rupa Kumari | April 26, 2026 | 03:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: झारखंड में आयोजित JET 2026 परीक्षा के दौरान बोकारो के सेक्टर-9 स्थित पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र पर बड़ा बवाल हो गया। एक सेट के 32 प्रश्नपत्र केंद्र तक नहीं पहुंचने की जानकारी मिलते ही अभ्यर्थी भड़क उठे और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने नारेबाजी करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और भविष्य प्रभावित होने की आशंका जताई।

स्थिति संभालने पहुंचा प्रशासन

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस केंद्र पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा के मिहिजाम में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

मीडिया कवरेज पर रोक से उठे सवाल

घटना के दौरान मीडिया कवरेज पर रोक लगाए जाने की भी बात सामने आई है। पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोके जाने पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल केंद्र पर स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है और अभ्यर्थी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। प्रशासन मामले को सुलझाने में जुटा हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें