सिमडेगा में केरसई थाना का औचक निरीक्षण, एसपी ने कानून-व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश

Meenu | March 25, 2026 | 04:39 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा जिले के केरसई थाना में आज एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सभी दस्तावेज, लंबित मामले, वारंट और कुर्की की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में द्वितीय विश्व युद्ध के दो शक्तिशाली बम डिफ्यूज, सेना ने की सफल निष्क्रियता

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

एसपी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। इसमें मुख्य बातें शामिल थीं लंबित मामलों और वारंट की त्वरित निपटान, गश्ती बढ़ाना और अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करना, अवैध, गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई, सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए वाहन जांच अभियान चलाना, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और निगरानी सख्त करना, आगामी पर्व-त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान डीएसपी रणवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे और एसपी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए योजनाएँ बनाई गईं।एसपी का यह औचक निरीक्षण थाना संचालन में सुधार, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें