जमशेदपुर में द्वितीय विश्व युद्ध के दो शक्तिशाली बम डिफ्यूज, सेना ने की सफल निष्क्रियता

Meenu | March 25, 2026 | 04:12 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे दो पुराने और शक्तिशाली बम मिलने से इलाके में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा गया। सेना के विशेषज्ञों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए दोनों बमों को निष्क्रिय किया। पहला बम दोपहर 12:22 बजे और दूसरा बम 1:22 बजे निष्क्रिय किया। दोनों बम डेटोनेटर के जरिए नियंत्रित विस्फोट द्वारा नष्ट किए गए। पूरे ऑपरेशन में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें :पूर्वी सिंहभूम में मिला 227 किलो का WWII बम, आज सेना करेगी हाई-रिस्क डिफ्यूज ऑपरेशन

ग्रामीणों ने जताया आभार

बम निष्क्रिय होने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने भारतीय सेना की टीम की सराहना की और कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जांच जारी

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बम वहां कैसे पहुंचे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत दें और उससे दूरी बनाए रखें।

Share this news

संबंधित खबरें