कोडरमा में राम नवमी जुलूस के दौरान हादसा, तलवारबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल

Meenu | March 28, 2026 | 11:08 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :राम नवमी के अवसर पर झुमरीतिलैया में निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भक्ति और उत्साह से भरे माहौल के बीच तलवारबाजी का करतब अचानक दुर्घटना में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जिलों से आएंगे नए चेहरे

करतब के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के पास से झंडा समिति की शोभायात्रा प्रखंड मैदान की ओर बढ़ रही थी। जुलूस में शामिल युवक पारंपरिक लाठी-डंडे और तलवार से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान गांधी स्कूल रोड निवासी 20 वर्षीय वीर कुमार अपने दोस्तों के साथ जुलूस देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तलवार लहरा रहा एक युवक अचानक संतुलन खो बैठा और उसकी तलवार सीधे वीर कुमार के सिर पर जा लगी। वार इतना तेज था कि उनका सिर फट गया और वे मौके पर ही गिर पड़े।

घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और दोस्तों ने घायल युवक को तुरंत टोटो के जरिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें