झारखंड हाईकोर्ट की रजत जयंती 15 नवंबर को, सुप्रीम कोर्ट के भावी CJI सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

Rupa Kumari | November 13, 2025 | 11:05 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड हाईकोर्ट इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर 15 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं और पूरे परिसर को आकर्षक बनाने के लिए सजावट, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से जारी है।

भावी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

इस भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के 10 न्यायाधीश भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: JSCA ने जारी की टिकट दरें, 1200 से 12 हजार रुपये तक होंगे दाम

नौ राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी होंगे शामिल

रजत जयंती समारोह में देशभर के नौ राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी भाग लेंगे। इनमें शामिल हैं:

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बंबई हाईकोर्ट
  • तेलंगाना हाईकोर्ट
  • हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
  • ओडिशा हाईकोर्ट
  • जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट
  • गौहाटी हाईकोर्ट
  • मणिपुर हाईकोर्टमेघालय हाईकोर्ट

तैयारियां अंतिम चरण में

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। हाईकोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि राज्य स्थापना दिवस के दिन यह पूरी भव्यता के साथ नजर आए।

न्यायिक समुदाय में उत्साह का माहौल

रजत जयंती समारोह को लेकर न्यायिक समुदाय और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर को झारखंड न्यायपालिका की उपलब्धियों और यात्रा के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें