मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी SIT की स्टेटस रिपोर्ट, केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने मामले में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए विशेष जांच दल (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने जांच की प्रगति की जानकारी मांगी है। अदालत ने संकेत दिया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। SIT अपनी जांच रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें : पलामू में विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा- तय समय सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य

CBI जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की भी मांग

याचिकाकर्ताओं की ओर से मामले की CBI जांच और स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग भी की गई है। अदालत के समक्ष दलील दी गई कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र एजेंसी की निगरानी आवश्यक है। याचिका में दावा किया गया है कि दान गणना कक्ष में 40 दिनों के भीतर 70 बार चोरी की घटनाएं हुईं। इन दावों की जांच SIT कर रही है। फिलहाल इन आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर हैं, जहां SIT की रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के जवाब के आधार पर अदालत आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

https://samacharpost.live/reviewing-development-plans-in-palamu-dc-said-all-construction-works-should-be-completed-within-the-stipulated-time/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment