मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग: विभावि में M.Ed. की 50 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

--Advertisment--

  • 27 जुलाई को जारी होगी मेधा सूची, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा नामांकन

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के शिक्षाशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए M.Ed. पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विभाग में कुल 50 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनुस एवं विभाग के वरीय प्राध्यापक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जा रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन जमा करने की अपील की है।

आवेदन जांच के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 27 जुलाई 2026 को मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) प्रकाशित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक कराया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनुस ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय का शिक्षाशास्त्र विभाग राज्य के प्रमुख शिक्षक-प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों और शिक्षा प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चाईबासा: रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार

अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील

नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और समय-सारणी का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment