मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा: रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी, आरोपी युवक गिरफ्तार

--Advertisment--

  • मजदूरों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र स्थित भट्टीसाई में रेलवे के नए क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे मजदूर रात में सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलने पर मजदूरों ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया गया।

टंकीसाई निवासी युवक की हुई पहचान

पकड़े गए युवक की पहचान 19 वर्षीय बीर नायक के रूप में हुई है, जो बड़ाजामदा के टंकीसाई का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि बीर नायक का नाम पहले भी मोबाइल चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी चोरी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक मोबाइल चोरी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 23 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले का मौसम

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment