मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भाकपा (माओवादी) नेता जितेंद्र गंझू को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत, लंबे समय से थे न्यायिक हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े जितेंद्र गंझू उर्फ जितेंद्र भोक्ता को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश अरुण कुमार राय की खंडपीठ में हुई। अदालत ने दाखिल आपराधिक अपील याचिका पर विचार करने के बाद जितेंद्र गंझू को जमानत देने का आदेश पारित किया।

लंबे समय से हिरासत में होने का दिया गया तर्क

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि जितेंद्र गंझू लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि उनके खिलाफ कोई अन्य मामला लंबित नहीं है। इसी आधार पर कस्टडी अवधि को ध्यान में रखते हुए जमानत की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2019 में जितेंद्र गंझू उर्फ जितेंद्र भोक्ता को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से SNMMCH में नहीं बढ़ सकीं MBBS सीटें, NMC ने प्रस्ताव किया खारिज

अदालत ने जमानत याचिका की मंजूर

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट की खंडपीठ ने कस्टडी की अवधि और मामले के तथ्यों को देखते हुए जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत के आदेश के बाद निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। जमानत मिलने का अर्थ मामले का समापन नहीं है। संबंधित प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और मामले की सुनवाई नियमानुसार होती रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment