मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट- जानें कब से कब तक रहेगा असर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने बताया कि यह कार्य 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान 16 यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से बदला गया है। राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ‘ए’ केबिन से राउरकेला स्टेशन के बीच अप और डाउन लाइन की मरम्मत टीआरटी मशीनों से की जाएगी। हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे से मेगा ब्लॉक रहेगा। इस कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों या बसों का उपयोग करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : लापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 14, 21, 28 नवंबर व 5, 12 दिसंबर
  • 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 15, 22, 29 नवंबर व 6, 13 दिसंबर
  • 18109/18110 टाटा–इतवारी–टाटा एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी के बीच कई तारीखें
  • 18175/18176 हटिया–झारसुगुडा–हटिया एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 20 जनवरी
  • 68029/68030 राउरकेला–झारसुगुडा मेमू: 11 अक्टूबर से 16 दिसंबर
  • 68043/68044 टाटा–राउरकेला मेमू: 20 दिसंबर से 20 जनवरी
  • 18125/18126 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर से 13 दिसंबर
  • 18107/18108 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर से 16 दिसंबर
  • 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर: 20 दिसंबर से 20 जनवरी
  • 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर: 21 दिसंबर से 21 जनवरी

शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन

13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : कुछ दिनों तक राउरकेला तक सीमित। 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : राउरकेला से शुरू होगी। इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862/12871/12872)कुछ दिनों पर टाटानगर, राउरकेला या झारसुगुडा तक चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

18478 योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस और 18477 पुरी–ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस अब टाटानगर के बजाय झारसुगुडा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी। 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ दिनों तक कांड्रा और सीनी स्टेशन होकर दुर्ग जाएगी।

यात्रियों के लिए सूचना

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति NTES ऐप, स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें।

https://samacharpost.live/2025/10/koderma-puranadih-man-found-dead-suspicious-murder-road-block/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment