मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15 की विजेता बनी टीम सिंघम

--Advertisment--

 


Samachar Post, रांची : जेसीआई रांची द्वारा आयोजित जेसी प्रीमियर लीग सीजन-15 का समापन सोमवार को हो गया। यह लीग 29 से 31 मार्च 2024 तक रांची के जिमखाना क्लब ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीम ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच 15 मैच का आयोजन हुआ। टीम में सिंघानिया ट्रांसफार्मर, बदमाश कम्पनी, सिंघम, एनिमल्स, डिवाइन वारियर्स और गब्बर इलेवन शामिल थे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच डिवाइन वारियर्स बनाम सिंघम के बीच में खेला गया। जिसमें सिंघम ने 1 रन से जीत हासिल की।
इस लीग के संयोजक  चंद्रेश बजाज, अचिन्त छाबड़ा, सह संयोजक विवेक खोवल, ऋषभ जालान व मेंटर  गौरव अग्रवाल थे। डायरेक्टर स्पोर्ट्स अनिमेष निखिल ने बताया कि यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट डे व नाइट में खेला गया। मौके पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, सचिव मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अभिनव मंत्री, नीरज पोद्दार, अजीत साहू, सिद्धार्थ जयसवाल, भरत जाजू व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment