मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

XLRI और इकोरन एनर्जी ने नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए MoU किया हस्ताक्षर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में शुमार XLRI-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान ने इकोरन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, भविष्य की प्रतिभा निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

MoU साइनिंग सेरेमनी

समारोह में XLRI के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे और इकोरन एनर्जी के एचआर व टेक्नोलॉजी हेड डॉ. स्वामी रेड्डी उराड़ी उपस्थित रहे। इसके अलावा XLRI की ओर से प्रो. कनगराज ए, प्रो. सुनील सरंगी और हिमांशु शेखर जबकि इकोरन एनर्जी की ओर से रमेश नेति और ललिता रानी निस्संकराराव भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : लातेहार में जंगली हाथियों का आतंक, कस्तूरबा गांधी स्कूल का गेट क्षतिग्रस्त

साझेदारी पर क्या बोले प्रतिनिधि?

डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज ने कहा, XLRI छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहयोग नवाचार को बढ़ावा देगा और हमारे स्नातकों को वैश्विक मंच पर नेतृत्व के लिए तैयार करेगा।

वहीं डॉ. स्वामी रेड्डी ने कहा, XLRI के साथ साझेदारी हमें बेहतरीन प्रबंधन प्रतिभाओं तक पहुंच दिलाएगी। हम संयुक्त शोध, नवाचार और छात्रों के लिए नए करियर अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।

MoU के तहत प्रमुख पहल

  • लाइव केस स्टडीज: ऊर्जा क्षेत्र की रणनीति, सततता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस।
  • संयुक्त शोध परियोजनाएं: ऊर्जा प्रबंधन और तकनीकी चुनौतियों का समाधान।
  • विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम: उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप।
  • नियुक्ति अवसर: बिजनेस मैनेजमेंट और HRM छात्रों के लिए संरचित मार्ग।
  • CXO वार्ताएं: उद्योग नेताओं के साथ संवादात्मक सत्र।
https://samacharpost.live/2025/09/balumath-wild-elephants-school-damage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment