मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पश्चिमी सिंहभूम में बाइक हादसा: बिना हेलमेट चलाना पड़ा भारी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे का कारण बनी। नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़–दूधविला पुलिया के पास सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों युवक बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिया के पास पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और बाइक फिसल गई। झटका इतना तेज था कि तीनों युवक सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: BREAKING: बरियातू में बच्चा चोरी के शक में तीन लोगों की पिटाई, महिला समेत एक घायल

पुलिस की तत्परता से मिली मदद

हादसे की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी तुरंत मौके पर पहुंचीं। उनके निर्देश पर टाटा स्टील हॉस्पिटल की एंबुलेंस भेजी गई। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की स्थिति नाजुक

जारका पूर्ति को आंख में गंभीर चोटें आई हैं, राजेश गोप और आशीष नाथ गोप के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तीनों युवक हेलमेट पहने होते, तो चोटें इतनी गंभीर नहीं होतीं। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://samacharpost.live/2026/02/bariatu-ranchi-child-theft-rumor-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment