मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पश्चिमी सिंहभूम :झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास हुई, जहां बाइक सवार बेनु गोप की मौके पर ही मौत हो गई। वह सोनापोस गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, बेनु गोप खैरपाल मेला देखने गया था। देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। नरसिंहपुर गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :मालदा हिंसा केस में CID की बड़ी कार्रवाई: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

बढ़ते सड़क हादसे बने चिंता का कारण

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/malda-violence-mastermind-arrested-bagdogra-airport-cid/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment