मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, डायमंड हार्बर में EVM खराबी का दावा

--Advertisment--

  • दक्षिण 24 परगना के दो इलाकों में री-पोलिंग, 29 अप्रैल की गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

Samachar Post डेस्क, रांची: कोलकाता दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामने आई गड़बड़ियों के बाद 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

किन इलाकों में हो रही है री-पोलिंग

री-पोलिंग दक्षिण 24 परगना जिले के दो क्षेत्रों में हो रही है डायमंड हार्बर के 4 बूथ, मगरहाट पश्चिम के 11 बूथ इन सभी बूथों पर पहले हुए मतदान को रद्द कर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 243 पर मतदाताओं ने EVM में खराबी की शिकायत की। लोगों का कहना है कि वे आधे घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहे, लेकिन वोट नहीं डाल सके।

यह भी पढ़ें: जनगणना-2027 की शुरुआत: जमशेदपुर डीसी ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

पहले चरण में क्या हुआ था

29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान इन बूथों पर EVM में गड़बड़ी और छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद री-पोलिंग का निर्णय लिया। राज्य की 294 सीटों पर इस बार भारी मतदान दर्ज किया गया है। कुल मतदान प्रतिशत 92.84% रहा—

  • पहले चरण (152 सीटें): 93.19%
  • दूसरे चरण (142 सीटें): 92.48%

अब सभी की नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर है। राज्य में चुनावी माहौल काफी गर्म है और अधिकांश सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। फिलहाल प्रशासन री-पोलिंग वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए हुए है।

https://samacharpost.live/2026/05/census-2027-jamshedpur-dc-self-enumeration-online-appeal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment