मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एक मामला तिरूलडीह थाना क्षेत्र का है, जहां एक वृद्ध का शव फुटबॉल मैदान से मिला, जबकि दूसरी घटना नीमडीह थाना क्षेत्र की है, जहां तालाब के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। दोनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान आदरडीह चौका निवासी लगभग 70 वर्षीय सनातन गोप के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सनातन गोप किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि लौटने के दौरान गिरने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, शरीर पर खून के निशान मिलने के कारण अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तिरूलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

तालाब किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

दूसरी घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव की है। यहां एक तालाब के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने और मामले से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना दी गई है। नीमडीह थाना पुलिस ने आसपास के जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं, दोनों मामलों में घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ साईं दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दोनों मामलों की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिंता का माहौल बना दिया है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/06/hemant-soren-and-kalpana-soren-offer-prayers-at-shirdi-sai-baba-temple/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment