Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने साईं बाबा के चरणों में मत्था टेककर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने साईं दरबार में विधिवत पूजा कर झारखंड के लोगों के खुशहाल और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
राज्य की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने झारखंड के नागरिकों के बेहतर भविष्य और निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। शिरडी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। धार्मिक यात्रा के क्रम में वे विभिन्न पूजा-अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में किसान दीदियों को मिला उन्नत धान बीज, मानसून से पहले खेती को मिला नया संबल
निजी समारोह में होंगे शामिल
धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री एक निजी विवाह समारोह में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके 21 जून को रांची लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

