तालाब में डूबने से दो चचेरे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

Rupa Kumari | October 22, 2025 | 11:01 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना हटिया रोड स्थित राजबाड़ी के पास की बताई जा रही है। मृतक बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। मृतकों की पहचान रामचरण भारती के दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भारती और शंभू शरण भारती के ढाई वर्षीय पुत्र राजवीर के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते पहुंच गए तालाब में

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे खेलते-खेलते पास के तालाब की ओर चले गए और डूब गए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने बताया कि तालाब में एक बच्चे का शव तैरता दिखा। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: रांची में छठ पर्व की तैयारियां तेज, 60 से ज्यादा घाटों पर सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही टुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दूसरे बच्चे की भी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दूसरे बच्चे का शव भी तालाब से बरामद कर लिया गया। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने की अपील

स्थानीय पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के बाद भरे तालाबों और जलाशयों के आसपास बच्चों को खेलने न जाने दें। ऐसे हादसे बरती गई थोड़ी सी सावधानी से टाले जा सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें