मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-न्यू गिरिडीह रेलखंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। पूर्णानगर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान पूर्णानगर निवासी विवेक कुमार (20) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय नंदकिशोर साव का पुत्र था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह विवेक अपने कुछ साथियों के साथ पूर्णानगर के पास रेलवे ट्रैक की ओर गया था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बीच बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, सावन की पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आया, हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment