मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार तड़के करीब सुबह 3:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मंडी की एक दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सब्जी, किराना और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

लोगों ने खुद संभाली स्थिति

आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: स्कूल की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2015 में भी इसी मंडी में भीषण आग लगी थी, जिसमें पूरा बाजार जल गया था। करीब एक दशक बाद फिर ऐसी घटना होने से दुकानदारों में दहशत है।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-school-land-encroachment-action-sdm-demolish-illegal-boundary/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment