मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड का आरोपी फैकन कुमार घायल; चार सहयोगी गिरफ्तार

--Advertisment--

  • CSP संचालक से लूट मामले में कार्रवाई, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी फैकन कुमार घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

लूटकांड की जांच के दौरान मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, फैकन कुमार हाल ही में हुए सीएसपी संचालक लूटकांड का आरोपी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह अपने कुछ साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग के दौरान फैकन कुमार के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। साथ ही मौके से उसके चार कथित सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, दो कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में मानसून का असर तेज, अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी; 18 जिलों में अलर्ट

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फैकन कुमार पर परसौनी थाना क्षेत्र में लूट और डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment