मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

श्रावणी मेला के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा देवघर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार तड़के मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया और सुबह से ही बड़ी संख्या में कांवरिये बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, तड़के 4:21 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जलार्पण शुरू किया। पूरे दिन मंदिर परिसर और रूट लाइन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

बीएड कॉलेज से शुरू हुई लंबी कतार

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही कांवरियों की लंबी कतार बीएड कॉलेज क्षेत्र से शुरू होकर निर्धारित रूट लाइन तक पहुंच गई। प्रशासनिक निगरानी में श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से मंदिर की ओर बढ़ते रहे और सुचारू रूप से जलार्पण करते रहे। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मेला क्षेत्र

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा कर पहुंचे शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीएड कॉलेज से बाबा मंदिर परिसर तक पूरा मार्ग ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और जलार्पण के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा। दूर-दराज के राज्यों से आए कांवरिये बाबा के दरबार में अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देवघर बाबा मंदिर के 18 दानपात्र खुले, 23.74 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त

हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

श्रावणी मेले में उमड़ रही भीड़ यह संकेत दे रही है कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार मजबूत हो रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचकर जलार्पण कर रहे हैं। श्रावणी मेले के दौरान बाबा धाम की भव्यता, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। प्रशासन भी मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment