मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

श्रावणी मेला 2026: अब 2 से 5 मिनट में होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, नई कतार व्यवस्था 15 जुलाई से लागू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : विश्वप्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने शीघ्र दर्शन (कूपन) और सामान्य कतार के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था पूरी कर ली है, जिससे दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। बाबा मंदिर प्रभारी सह देवघर एसडीएम रवि कुमार के अनुसार, नए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तकनीकी परीक्षण के बाद 15 जुलाई 2026 से श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

कूपन और सामान्य कतार होंगी अलग

अब तक शीघ्र दर्शन कूपनधारी और सामान्य श्रद्धालु एक ही मार्ग से गर्भगृह की ओर बढ़ते थे। मंदिर के टी-जंक्शन पर दोनों कतारों के मिल जाने से भारी भीड़ और लंबा जाम लग जाता था, जिसके कारण श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता था। मंदिर प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अलग मार्ग की योजना तैयार की गई।

नए ओवरब्रिज से कम होगा भीड़ का दबाव

जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए नए ओवरब्रिज के जरिए अब दोनों कतारों को अलग-अलग रास्तों से मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचाया जाएगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और दर्शन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगी। एसडीएम रवि कुमार के मुताबिक, नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि श्रद्धालु मात्र 2 से 5 मिनट के भीतर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलार्पण कर सकेंगे। इससे लंबी कतारों और प्रतीक्षा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: रांची में कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी की मांग, परिवार को जान से मारने की धमकी

लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

हर वर्ष श्रावणी मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और तेज दर्शन का अनुभव मिलेगा, जिससे मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment