मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

के. राजू पर हो रही टिप्पणियों के बीच मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समर्थन, बोलीं- जनसेवा और संघर्ष से बनी है पहचान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी के बीच कांग्रेस कोटे की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ भ्रामक और आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि उनका सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए के. राजू के योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि के. राजू ने अपने लंबे प्रशासनिक और सामाजिक जीवन में गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कई जनकल्याणकारी और अधिकार आधारित पहलों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

यह भी पढ़ें :राज्यसभा चुनाव विवाद: कांग्रेस का RJD पर पलटवार, कहा- महागठबंधन की मर्यादा तार-तार कर रहे हैं नेता

पहचान पद से नहीं, संघर्ष से- शिल्पी नेहा तिर्की

मंत्री ने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार (RTI), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़े प्रयासों में के. राजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भी उनके कार्यों का उल्लेख किया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि के. राजू की पहचान किसी पद या राजनीतिक स्थिति से नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, प्रतिबद्धता और जनसेवा से बनी है। उन्होंने बिना किसी व्यक्ति या दल का नाम लिए कहा कि बिना तथ्यों और प्रमाणों के लगाए गए आरोप किसी भी सार्वजनिक विमर्श को कमजोर करते हैं।

राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ी राजनीतिक तल्खी

झारखंड में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत और कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रभारी के. राजू की ओर से सहयोगी दलों पर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

सोशल मीडिया पोस्ट बनी चर्चा का विषय

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब राजनीतिक गलियारों में राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। उनकी पोस्ट को राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/congress-attacks-rjd-over-cross-voting-row-jharkhand-rajya-sabha-election-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment