सारंडा जंगल में नक्सलियों की फिर से हलचल, पेड़ काटकर सड़क रोकी-बैनर लगाकर फैलाई दहशत

Meenu | October 16, 2025 | 12:22 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा: चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीती रात नक्सलियों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबंगा में दो बड़े पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिए, जिससे गांवों की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में अगले पांच दिन रहेगा शुष्क मौसम, रांची में महसूस होगी हल्की ठंडक

बैनर लगाकर दिखाई ताकत

घटना के बाद नक्सलियों ने सड़क किनारे भाकपा-माओवादी संगठन का बैनर लगा दिया। यह सब कुछ उनके प्रतिरोध सप्ताह के दौरान हुआ, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों ने सड़क रोकने के साथ अपनी मांगें और संदेश भी बैनर पर लिखे हैं।

पहले भी हुई थी नक्सली वारदातें

इस क्षेत्र में नक्सली घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था और विस्फोटक लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया था। इस हमले में एक जवान शहीद हुआ था और दो घायल हो गए थे।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

चाईबासा में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। प्रशासन और सुरक्षा बलों को इलाके में सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें