मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, सरायकेला पुलिस ने लौटाए असली मालिकों को

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सरायकेला-खरसावां जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सरायकेला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान में तकनीकी शाखा और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 109 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनकी बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है।

गुरुवार को सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।

थानावार बरामद मोबाइल का विवरण

आदित्यपुर थाना – 4, आरआईटी थाना – 7, गम्हरिया थाना – 10, काण्ड्रा थाना – 5, सरायकेला थाना – 22, सीनी ओपी – 2, खरसावां थाना – 18, आमदा ओपी – 3, कुचाई थाना – 6, राजनगर थाना – 3, चाण्डिल थाना – 2, कपाली ओपी – 2, चौका थाना – 6, ईचागढ़ थाना – 3, नीमडीह थाना – 6, तिरूलडीह थाना – 10

यह भी पढ़ें : कोडरमा : नाले से मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की अपील

पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल चोरी या गुम हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाना और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • गुम हुए मोबाइल नंबर को बंद करवाकर दोबारा ISP से चालू करवाएं।
  • नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें या JOFS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
  • https://ceir.gov.in पर जाएं।
  • “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
  • मोबाइल का IMEI नंबर, मालिक का नाम और मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाले Request ID से शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
https://samacharpost.live/2025/09/koderma-baiddydih-newborn-body-found-nala/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment