मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला: अवैध बालू-पत्थर परिवहन से सड़कें बदहाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :चांडिल अनुमंडल में अवैध बालू और पत्थर के ओवरलोड परिवहन से सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस मुद्दे को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर रोक नहीं लगी, तो क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह खराब हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें :रांची: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त दोषी करार, सजा पर फैसला 8 जुलाई को

रात में हो रहा अवैध परिवहन का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुपपरिया नदी के किनारे स्थित तिलरुड़ीह, पौइहिंग, जारगो, सामाटा और आसपास के इलाकों से रात के समय बिना नंबर की जेसीबी मशीनों और हाइवा जैसे भारी वाहनों के जरिए अवैध रूप से बालू और पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ओवरलोड वाहनों के आवागमन से मिलन चौक से तिलरुड़ीह, कुकडू, दारूड़ा, सिस्भ, झीमरी, बाबू और आदरडीह तक की सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सड़कों की खराब स्थिति का असर स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और मरीजों पर पड़ रहा है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण रोजाना आवागमन मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

प्रशासन से उठाई ये प्रमुख मांगें

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रशासन से मांग की है कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर के बीच केवल पर्यावरण स्वीकृत (ईसी) स्टॉक से ही बालू का उठाव और परिवहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बिना नंबर की जेसीबी, हाइवा और अन्य भारी वाहनों को जब्त करने, जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

मधुश्री महतो ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों के हित से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनहित के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। वहीं, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करेगा तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू कराएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment