मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त दोषी करार, सजा पर फैसला 8 जुलाई को

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के एक मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने अभियुक्त लव चित्रकार को दोषी करार दिया है। अब अदालत इस मामले में सजा के बिंदु पर 8 जुलाई को फैसला सुनाएगी। यह मामला वर्ष 2025 में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर 3 अप्रैल 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अगले दिन मामला अदालत पहुंचा और 5 अप्रैल 2025 को पहली सुनवाई शुरू हुई।

यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

सोमवार को फैसला सुनाए जाने के दौरान अभियुक्त को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त न्यायिक हिरासत में है।

8 जुलाई को सजा पर होगा फैसला

पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद अभियुक्त को दोषी करार दिया। अब अदालत 8 जुलाई को यह तय करेगी कि दोषी को मामले में क्या सजा दी जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment