मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, बोकारो के लापता मजदूर परमेश्वर डे के रूप में हुई पहचान

--Advertisment--

  • झीमरी-सांखा नदी अंडरपास के पास झाड़ी में मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित झीमरी-सांखा नदी अंडरपास के सामने झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान बोकारो जिले के चंदनकियारी निवासी परमेश्वर डे (43) के रूप में हुई है। वह तारापदो डे के पुत्र थे और मजदूरी का काम करते थे।

दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुई घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय लोगों को झाड़ियों की ओर से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद तत्काल नीमडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके कारण प्रारंभिक तौर पर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने रविवार रात करीब 10 बजे शव को थाना परिसर लाकर सुरक्षित रखा और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

बेंगलुरु से लौटने के दौरान हुए थे लापता

पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान परमेश्वर डे के रूप में हुई। बताया गया कि वह रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गए थे, लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें : पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में नया मोड़, रोशन तिवारी के सरेंडर की चर्चा

मानसिक तनाव में रहने की बात कह रहे परिजन

परिजनों के अनुसार परमेश्वर डे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पेड़ से शव लटका मिलने के कारण प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल नीमडीह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment