मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में बंद घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, बिहार-झारखंड पुलिस की संयुक्त रेड में खुलासा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज :साहिबगंज जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रांगा थाना क्षेत्र में झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बंद घर में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से हथियार बनाने वाली मशीनें, उपकरण और कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें :बोकारो में गैस टैंकर पलटते ही लगी भीषण आग, बाल-बाल टली बड़ी तबाहीगवाई पुल पर हुआ बड़ा हादसा

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआ आमगाछी इलाके में अवैध तरीके से हथियार बनाए जा रहे हैं। इसके बाद बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बंद घर में छापा मारा। रेड के दौरान मौके से अवैध हथियार निर्माण से जुड़े कई सामान जब्त किए गए।

मौके से क्या-क्या बरामद हुआ

छापेमारी में पुलिस को कई अहम उपकरण मिले, जिनमें लेथ मशीन, हथियार बनाने के उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार अन्य तकनीकी मशीनें और सामान जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक इन उपकरणों का इस्तेमाल अवैध हथियार बनाने में किया जा रहा था।

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह मिनी गन फैक्ट्री किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कितने लोग जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई और नाम सामने आ सकते हैं।

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब बरामद हथियारों और मशीनों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर हथियार तस्करी के बड़े रैकेट का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/bokaro-gas-tanker-fire-gawai-bridge-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment