मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, तीसरी शादी की योजना का दावा; FIR दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर उसे पुल से राढ़ू नदी में धकेलने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसका पति उसे घुमाने के बहाने नदी के पास ले गया और अंधेरा होने के बाद पुल से धक्का दे दिया। नदी में बहने के दौरान महिला एक टापू तक पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच गई। मामले में महिला ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घुमाने के बहाने राढ़ू नदी ले गया पति

जानकारी के अनुसार, बुंडू निवासी मिथुनजय महतो शनिवार शाम अपनी पत्नी लखीमनी कुमारी को घुमाने के बहाने अनगड़ा क्षेत्र स्थित राढ़ू नदी के पास ले गया था। महिला का आरोप है कि दोनों काफी देर तक वहां रहे। अंधेरा होने के बाद पति उसे पुल पर ले गया और कथित तौर पर नदी में धकेल दिया। नदी में गिरने के बाद लखीमनी पानी के बहाव के साथ बहने लगीं और किसी तरह एक टापू तक पहुंच गईं। वहां पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गईं।

ग्रामीणों ने टापू से बाहर निकाला

रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर टापू पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने महिला को वहां से बाहर निकाला और उसे होश में लाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लखीमनी ने पुलिस को दिए बयान में अपने पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

तीसरी शादी की तैयारी का आरोप

FIR में महिला ने दावा किया है कि वह मिथुनजय महतो की दूसरी पत्नी है और उसका पति तीसरी शादी करना चाहता था। आरोप है कि इसी वजह से उसने लखीमनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। महिला ने यह भी बताया कि वह गर्भवती है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment