मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RAC और वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत: मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : ट्रेन में सफर करने वाले RAC और वेटिंग टिकट धारकों के लिए राहत की खबर है। अब यात्रियों को खाली सीट या बर्थ की जानकारी के लिए बार-बार टीटीई (TTE) के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय रेलवे की डिजिटल सुविधा के जरिए यात्री अपने मोबाइल फोन पर ही यह देख सकते हैं कि ट्रेन के किस कोच में कौन-सी सीट खाली है। रेलवे की यह सुविधा IRCTC Rail Connect ऐप और डिजिटल ट्रेन चार्ट के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सीट उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सकती है।

ट्रेन रवाना होने से पहले जारी होता है चार्ट

रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन के प्रस्थान से लगभग चार घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद ट्रेन खुलने से करीब 30 मिनट पहले दूसरा और अंतिम चार्ट जारी होता है। अंतिम चार्ट में खाली बची सीटों और बर्थ की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहती है।

मोबाइल पर ऐसे चेक करें खाली सीट

खाली सीटों की जानकारी देखने के लिए यात्री IRCTC Rail Connect ऐप में लॉगिन करें और Trains सेक्शन में जाकर Charts विकल्प चुनें।

इसके बाद:

  • ट्रेन नंबर दर्ज करें
  • यात्रा की तारीख चुनें
  • बोर्डिंग स्टेशन का नाम भरें
  • Get Train Chart पर क्लिक करें

इसके बाद संबंधित ट्रेन का चार्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें कोचवार सीटों की स्थिति देखी जा सकती है।

रंगों से समझें सीट की उपलब्धता

डिजिटल चार्ट में सीटों की स्थिति अलग-अलग रंगों से दर्शाई जाती है। हरा रंग – सीट या बर्थ पूरी तरह खाली है। अन्य रंग – सीट कुछ निश्चित स्टेशनों के बीच उपलब्ध है या आंशिक रूप से खाली है। इससे यात्री आसानी से समझ सकते हैं कि किस कोच में कौन-सी सीट उपलब्ध है और वह कितनी दूरी तक खाली रहेगी।

यह भी पढ़ें : लोहरदगा: विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत, जिलेभर में होगा वृक्षारोपण अभियान

सीट आवंटन का अंतिम अधिकार TTE के पास

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल चार्ट में सीट खाली दिखने का मतलब यह नहीं है कि यात्री सीधे जाकर उस सीट पर बैठ सकते हैं। यदि किसी यात्री का टिकट RAC या वेटिंग में है, तो खाली सीट का आवंटन केवल ट्रेन में मौजूद TTE ही कर सकता है। यदि सीट आवंटन के दौरान किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान कर अधिकृत रसीद अवश्य लेनी चाहिए। इस डिजिटल सुविधा से यात्रियों को पहले से ही खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी। इससे उन्हें सीट की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ेगा और RAC या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान सीट मिलने की संभावना और प्रक्रिया दोनों अधिक पारदर्शी हो जाएंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment