रांची से लौट रहे 9वीं के छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, जामताड़ा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : रांची से अपने मामा का इलाज कराकर लौट रहे एक 18 वर्षीय छात्र की जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास पोल संख्या 251/27 के समीप हुआ। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कक्षा 9वीं का छात्र था।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में वीडियो बनाने को लेकर BDO और युवक में विवाद, ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

मामा का इलाज कराकर रांची से लौट रहा था छात्र

मृतक के मामा सरभू शर्मा के अनुसार, वह अपने इलाज के लिए रांची गए थे। इलाज कराने के बाद मुन्ना शर्मा अपने मामा के साथ हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से वापस देवघर लौट रहा था। बताया गया कि यात्रा के दौरान मुन्ना शौचालय जाने के बाद ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मधुपुर जीआरपी ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद मधुपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुन्ना शर्मा अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। देवघर के बुढ़ई गांव में भी छात्र की असमय मौत से शोक का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें