मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के शूटर चयन कुमार गुप्ता का इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

--Advertisment--

  • सर्बिया में होने वाली ग्रैंड प्रिक्स शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन फायर इवेंट में लेंगे हिस्सा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के उभरते हुए निशानेबाज चयन कुमार गुप्ता का चयन सर्बिया में होने वाली ग्रैंड प्रिक्स इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन फायर इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि राज्य के खेल जगत में भी उत्साह का माहौल है। चयन रांची के मोरहाबादी के निवासी हैं और वे खेलगांव होटवार स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में नियमित अभ्यास करते हैं। उन्होंने 2024 में ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रमाण पहले ही दे दिया था।

यह भी पढ़ें : रांची जिला टेबल टेनिस संघ की नई कमेटी गठित, जय कुमार सिन्हा चेयरमैन व अमर बंसल अध्यक्ष बनाए गए

इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी क्वालिफाई किया था। उनकी इस सफलता पर उनके पिता मनोज कुमार गुप्ता ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। चयन को रांची जिला राइफल एसोसिएशन से प्रशिक्षण मिल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने भी चयन को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment