मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तमाड़ में NCB की बड़ी कार्रवाई, एक युवक हिरासत में; डिजिटल लॉक से ढाई घंटे अटकी तलाशी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने शुक्रवार सुबह एक घर में छापेमारी की। रायडीह फ्लाईओवर के पास हुई इस कार्रवाई में NCB ने पंकज गुप्ता नामक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि, तलाशी के दौरान घर से किसी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। NCB की पांच सदस्यीय टीम ने एसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पुलिस नियम तोड़ेगी तो न्याय कहां मिलेगा: बाबूलाल मरांडी ने खूंटी पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

गोपनीय तरीके से घर पहुंची NCB की टीम

जानकारी के मुताबिक, NCB की टीम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सादे कपड़ों में रायडीह फ्लाईओवर के पास पहुंची। टीम ने पहले पंकज गुप्ता के घर को चारों तरफ से घेरा और इसके बाद अंदर प्रवेश किया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। आसपास के लोगों को टीम के पहुंचने और घर में दाखिल होने के बाद ही छापेमारी की जानकारी मिली। कार्रवाई के दौरान घर में लगा आधुनिक डिजिटल लॉक (स्मार्ट लॉक) NCB टीम के लिए परेशानी का कारण बन गया। सूत्रों के अनुसार, लॉक बंद होने के कारण टीम को घर के अंदर प्रवेश करने और तलाशी शुरू करने में काफी समय लगा। लॉक खोलने और इसके बाद जांच की प्रक्रिया पूरी करने में करीब ढाई घंटे का समय लगा।

तलाशी में संदिग्ध सामान नहीं मिला

सूत्रों के मुताबिक, NCB टीम ने घर में करीब ढाई घंटे तक गहन तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बाद NCB की टीम पंकज गुप्ता को अपने साथ ले गई। उससे किस मामले में पूछताछ की जा रही है, इसे लेकर एजेंसी की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुराने मामले या तस्करी नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी या किसी पुराने नेटवर्क से जोड़कर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। NCB की ओर से औपचारिक बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि छापेमारी किस इनपुट, केस या जांच के आधार पर की गई और हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ का उद्देश्य क्या है। फिलहाल मामले में NCB की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment