मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के हिंदपीढ़ी में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़, डीएसपी की कार भी बनी निशाना

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में 7 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, पंचायत सचिव गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

सुबह सामने आई वारदात

स्थानीय निवासी इमरान ने बताया कि उनकी कार भी बदमाशों के निशाने पर आई और उसका शीशा तोड़ दिया गया। मंगलवार सुबह जब वाहन मालिक अपने घरों से बाहर निकले तो गाड़ियों की क्षतिग्रस्त हालत देखकर हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस तोड़फोड़ में विभिन्न कंपनियों के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ की इस घटना में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की कार भी बदमाशों के निशाने पर आ गई और उसका शीशा भी तोड़ दिया गया। लगातार कई वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना को किसी एक व्यक्ति ने अंजाम दिया या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है। हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी अरुण महता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment