गिरिडीह में 7 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, पंचायत सचिव गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

Meenu | August 4, 2026 | 10:42 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचायत सचिव को बगोदर प्रखंड परिसर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें : बोकारो शिक्षा विभाग में 14.65 लाख रुपये का वेतन घोटाला, मृत शिक्षक के नाम पर बिल बनाकर बिलिंग असिस्टेंट के खाते में पहुंची रकम

SDPO ने दी कार्रवाई की जानकारी

एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी पंचायत सचिव पर पहले भी नाबालिग बच्चियों के साथ कथित अशोभनीय हरकत करने के आरोप लगे थे। हालांकि पुलिस इन आरोपों का अलग से सत्यापन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बच्ची की मां मौके पर पहुंच गईं और शोर मचाने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल रिपोर्ट और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में पहले के आरोपों से संबंधित साक्ष्य मिलते हैं तो उन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें