मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड हाई कोर्ट ने रांची की दो जनसमस्याओं पर लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने राजधानी रांची की दो महत्वपूर्ण जनसमस्याओं पर स्वत: संज्ञान लिया है और सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

समस्या 1: रांची रेलवे स्टेशन साउथ गेट की सड़क

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट साइड की सड़क का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यात्रियों को रोज़ाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी अवैध : झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, स्पेशल मैरिज एक्ट के बाद धार्मिक कानून नहीं चलेगा

समस्या 2: नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के पीछे प्लांट बंद

रांची नगर निगम ने डाभ के कचरा से नारियल की रस्सी बनाने वाले प्लांट को बंद कर दिया है। बंद करने का कारण: प्लांट के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, जिसकी लागत लगभग 25 लाख रुपये है। शौचालय के लिए नीव खोद दी गई है, जिससे प्लांट तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। प्लांट बंद होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाई कोर्ट का रुख

हाई कोर्ट ने इस मामले में समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों मामलों में सरकार और संबंधित विभागों से दो सप्ताह में जवाब मांगा जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/dhanbad-special-marriage-act-second-marriage-illegal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment