मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-गुमला मार्ग पर सड़क हादसा: स्कूल प्रिंसिपल की मौत, ग्रामीणों ने बोलेरो में लगाई आग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सकरौली स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम कुजूर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रेम कुजूर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में लापता युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप, मुख्य आरोपी हिरासत में

ग्रामीणों ने बोलेरो में आग लगाकर सड़क जाम की

प्रशासन की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में आग लगा दी और मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समझाने के बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बोलेरो में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

https://samacharpost.live/2025/12/panic-after-skeleton-of-missing-youth-found-in-ramgarh-main-accused-in-custody/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment