मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगे ट्रैफिक नियम: भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : छठ महापर्व को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 27 और 28 अक्टूबर को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान में कई बदलाव किए गए हैं। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर की सीमाओं में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन वाहनों को केवल रिंग रोड मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी।

छोटे वाहन और ऑटो-रिक्शा पर रोक

27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन शहर में नहीं चल पाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कांके और राम मंदिर के बीच ऑटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा, फिरायालाल चौक से चढरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल की ओर जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य सड़कों को भी अस्थायी रूप से बंद या डायवर्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलीकॉप्टर हेलीपैड के गड्ढे में फंसा

छठ घाटों के पास बने पार्किंग स्थल

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख घाटों के पास अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं:

  • रणधीर वर्मा चौक – हटनिया तालाब मार्ग: नगर निगम पार्क / रोड किनारे
  • एसएसपी आवास चौक – हटनिया तालाब मार्ग: रोड किनारे
  • जकिर हुसैन पार्क – हटनिया तालाब मार्ग: नगाबाबा खटाल / रोड किनारे
  • राम मंदिर – कांके डैम मार्ग: CMPDI, गांधी नगर, रॉक गार्डन
  • शालीमार बाजार – छठ तालाब मार्ग: शालीमार बाजार पार्किंग स्थल
  • शहीद मैदान – छठ तालाब मार्ग: शहीद मैदान पार्किंग स्थल
  • जेल चौक के पास: भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा / रोड किनारे
  • लालपुर यातायात थाना क्षेत्र: रोड किनारे
  • सर्जना चौक – बड़ा तालाब मार्ग: फिरायालाल और सर्जना चौक के बीच
  • चुटिया – स्वर्णरेखा नदी घाट मार्ग: सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
  • बनस तालाब, चुटिया: रोड किनारे
  • किशोरगंज चौक – बड़ा तालाब मार्ग: रोड किनारे
  • देवेंद्र मांझी चौक क्षेत्र: निवारणपुर में पार्किंग व्यवस्था

नागरिकों से पुलिस की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक निजी वाहन लेकर घाटों की ओर न जाएं, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2025/10/president-droupadi-murmu-helicopter-kerala-helipad-incident/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment