मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची एयरपोर्ट : हर बात के लिए पैसा, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था भगवान भरोसे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों और आम लोगों को हर कदम पर असुविधा झेलनी पड़ रही है। मिनटों के हिसाब से शुल्क वसूली में जितनी तत्परता दिखाई जाती है, उतनी सजगता सुरक्षा और व्यवस्था में नहीं दिखती। एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक और मनमानी वसूली से लोग परेशान हैं।

कुत्तों का आतंक, कोई नियंत्रण नहीं

1 नवंबर की शाम करीब पांच बजे, एयरपोर्ट के बाहर (जहां से यात्री अंदर जाते हैं या बाहर निकलते हैं) करीब आधा दर्जन स्ट्रीट डॉग्स ने आतंक मचा दिया। कुत्तों के भौंकने और दौड़ने से यात्रियों में दहशत फैल गई। यह स्थिति लगभग 10 मिनट तक बनी रही, लेकिन न तो एयरपोर्ट प्रशासन और न ही ट्रैफिक कंट्रोल कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई की।

हर मिनट की वसूली, फिर भी परेशानी

एयरपोर्ट पर जैसे ही वाहन प्रवेश करता है, गेट पर एक पर्चा थमा दिया जाता है, जिसमें एंट्री का समय सेकंड तक दर्ज होता है।
जो लोग अपने परिचितों को छोड़ने या लेने आते हैं, उन्हें बाहर निकलने के वक्त लंबी वाहनों की लाइन में फंसना पड़ता है, जिससे मिनट बढ़ते हैं और शुल्क देना पड़ता है। अगर आप कुछ देर रुक जाएं, तो माइक्रोफोन पर एनाउंसमेंट कर दी जाती है आपकी गाड़ी लॉक कर दी जाएगी। फिर जुर्माना अलग से देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में योगी का विपक्ष पर वार: बोले – इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’

पार्किंग शुल्क और तंग करने की शिकायत

पार्किंग में कुछ मिनटों के लिए गाड़ी लगाने पर 80 रुपये तक का शुल्क वसूला जा रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, अगर गाड़ी थोड़ी देर के लिए भी किनारे लगा दीजिए, तो ट्रैफिक कंट्रोल वाले तुरंत आकर तंग करने लगते हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर घूमते कुत्तों से यात्रियों की सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों से अधिक शुल्क लेने में सक्रिय है, लेकिन सुरक्षा, स्वच्छता और पब्लिक सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से व्यवस्था सुधारने और आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2025/11/yogi-adityanath-three-monkeys-remark-bihar-election-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment