मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हेसला में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, JIADA की जमीन कराई खाली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत स्थित जनता नगर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। झारखंड हाई कोर्ट  के आदेश के बाद प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की जमीन खाली कराई गई।

222 एकड़ जमीन पर था अवैध कब्जा

करीब 222.29 एकड़ जमीन पहले झारखंड बिजली बोर्ड की थी, जिसे औद्योगिक विकास के लिए JIADA को हस्तांतरित किया गया था। इस क्षेत्र में पीटीपीएस द्वारा बनाए गए करीब 1200 आवास जर्जर हो चुके हैं, लेकिन इनमें लोग अवैध रूप से रह रहे थे। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने बताया कि JIADA द्वारा 40 एकड़ जमीन वरुण बेवरेज को आवंटित की गई है। इसी जमीन को खाली कराने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा ब्रेकिंग: खेलने निकली 10 वर्षीय बच्ची लापता, इलाके में हड़कंप

लोगों ने किया विरोध, मांगा समय

कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई रोकने और कुछ समय देने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन ने लाउडस्पीकर से लोगों को तुरंत मकान खाली करने का निर्देश दिया। इसके बाद जमीन पर ट्रेंच काटा गया। कार्रवाई शुरू होते ही लोग जल्दबाजी में घर खाली करने लगे और कई मकानों में ताले लगा दिए गए।

सड़क जाम और विरोध

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और आगजनी कर विरोध जताया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

https://samacharpost.live/2026/04/jamtara-missing-girl-chanda-munda-new-pandeydih-police-search-cctv/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment