मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्रिंस खान के करीबी राहुल राणा की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अब 30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित करीबी राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने बहस के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस मामले की पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। मंगलवार को पुलिस ने अदालत में केस डायरी पेश कर दी। हालांकि, आरोपी के अधिवक्ता ने विस्तृत बहस के लिए समय देने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें : झारखंड में 16 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण, माओवादी संगठन को बड़ा झटका

जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की बेंच में हुई सुनवाई

राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई। अब मामले पर अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी, जहां दोनों पक्ष अपनी दलीलें रखेंगे।

राहुल राणा की तलाश में जुटी है पुलिस

राहुल राणा फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार बताया जा रहा है। उस पर गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और कथित तौर पर रंगदारी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

होटल टी टॉस वेटर हत्या मामले में है आरोपी

पुलिस के अनुसार, रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित होटल टी टॉस में हुए वेटर हत्याकांड में भी राहुल राणा की तलाश की जा रही है। इस मामले में एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 12/2026 दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment