मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ग्रैंड चेस टूर फाइनल में प्रज्ञाननंदा, अब डिफेंडिंग चैंपियन कारुआना से मुकाबला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बना ली है। सेंट लुइस में खेले गए सेमीफाइनल में प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के डिफेंडिंग चैंपियन फैबियानो कारुआना से होगा।

कीमर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

सेमीफाइनल में प्रज्ञाननंदा ने पहले दो क्लासिकल मुकाबलों में से एक जीता और एक ड्रॉ खेला। इसके बाद उन्होंने दोनों रैपिड गेम जीतकर अपनी बढ़त को 17-3 कर दिया। पहले ब्लिट्ज गेम में जीत के साथ उन्होंने 19 अंक हासिल किए और यहीं मुकाबला उनके पक्ष में तय हो गया। बाद के तीन ब्लिट्ज गेम कीमर ने जीते, लेकिन इससे सेमीफाइनल का नतीजा नहीं बदला।

फाइनल में कारुआना से होगी भिड़ंत

दूसरे सेमीफाइनल में फैबियानो कारुआना ने वेस्ली सो को 18-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब प्रज्ञाननंदा और कारुआना के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों खिलाड़ी फाइनल में शून्य अंक से शुरुआत करेंगे, यानी सेमीफाइनल के अंक फाइनल में नहीं जुड़ेंगे।फाइनल की शुरुआत 25 अगस्त को होगी। मुकाबले में दो क्लासिकल गेम के बाद रैपिड और ब्लिट्ज गेम खेले जाएंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पहला फाइनल क्लासिकल गेम भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे शुरू होना है।

यह भी पढ़ें : लातेहार में पुलिस ने 24 गुम मोबाइल बरामद कर असली धारकों को सौंपे

पहली GCT ट्रॉफी पर प्रज्ञाननंदा की नजर

कारुआना इस प्रतियोगिता के डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जबकि प्रज्ञाननंदा पहली बार ग्रैंड चेस टूर फाइनल का खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment