मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में लापता युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप, मुख्य आरोपी हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित धंधार पोखर तालाब के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने तीन महीने से लापता युवक सोनू राम का नरकंकाल बरामद किया। कंकाल के साथ कपड़े और अन्य सामान मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोपी की निशानदेही पर हुई बरामदगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को पूछताछ के दौरान रंजीत सिंह उर्फ नाना की निशानदेही पर धंधार पोखर के पास खुदाई कराई गई। देर रात वहां से मानव कंकाल के अवशेष, कपड़े, सिरिंज और कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर थाना लाया गया। इसके बाद शुक्रवार को शिबू कॉलोनी स्थित एक घर के कुएं से पानी निकलवाकर तलाशी ली गई, जहां से कुछ और संदिग्ध सामान बरामद हुआ। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ कल्याण विभाग में 12.38 करोड़ का घोटाला उजागर, कई कर्मियों पर FIR, जांच तेज

कपड़ों की पहचान से टूटा परिवार

बरामद कपड़ों की पहचान होते ही सोनू राम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने रंजीत सिंह पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।

सड़क जाम, यातायात बाधित

घटना से आक्रोशित लोगों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर रामगढ़ शहर के सुभाष चौक को जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा।

प्रशासन का आश्वासन

सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। एसडीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा देने और जमीन से जुड़ी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

पूछताछ में मिले अहम सुराग

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को शिबू कॉलोनी के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान 17 सितंबर 2025 से लापता सोनू राम से जुड़े कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद नरकंकाल की बरामदगी संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/12/pakur-kalyan-vibhag-1238-crore-scam-fir-registered-investigation-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment