मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू कथित अपहरण केस में नया मोड़: विवाहिता ने पति के साथ जाने से किया इनकार, पुलिस कर रही जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : झारखंड के पलामू जिले में दर्ज एक कथित अपहरण मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पांकी प्रखंड के कुंडेलवा बनखेता निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस पूछताछ और महिला के बयान के बाद मामला अब प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना के तौर पर भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और अंतिम कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों व न्यायालय की प्रक्रिया के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें : Jharkhand AI Policy 2026: AI के जरिए डिजिटल गवर्नेंस का मॉडल बनेगा झारखंड, ₹1,150 करोड़ निवेश का रोडमैप तैयार

रिमांड के दौरान सामने आए नए तथ्य

जानकारी के अनुसार, न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपी प्रेम सिंह को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और महिला के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि मामला केवल कथित अपहरण का नहीं, बल्कि आपसी संबंधों से जुड़ा भी हो सकता है। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में विवाहिता ने अपने पति के साथ चतरा स्थित ससुराल लौटने से इनकार किया है। महिला ने पति पर मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने कहा कि वह किसी दबाव में नहीं है और अपनी इच्छा से प्रेम सिंह के साथ रहना चाहती है।

जांच जारी, अदालत के निर्देशों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। महिला का आधिकारिक बयान, उपलब्ध साक्ष्य और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment