मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ के वार्ड 14 में महानाला गंदगी और मच्छरों से परेशान लोग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :पाकुड़ शहर के माल पहाड़ी मुख्य सड़क स्थित वार्ड नंबर 14 में रहने वाले लोग वर्षों से महानाला की सफाई न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। जमा हुआ गंदा पानी सड़ रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। आसपास के दुकानदार और राहगीर बदबू से परेशान हैं। कई बार लोग मुंह ढककर ही रास्ता पार करते हैं। बारिश के दिनों में नाले का पानी सही तरीके से बह नहीं पाता, जिससे सड़क और आस-पास जलभराव हो जाता है। आवागमन में मुश्किल होती है, लोग घंटों जाम में फंसते हैं। जमी गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग परिवार की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें :SAIL के नए चेयरमैन का फैसला आज, 10 दावेदारों में कड़ी टक्कर

दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक कम आने लगे हैं। कई दुकानदार दिनभर माहौल में बैठने में असमर्थ हैं कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

नगर परिषद से की गई कई शिकायत

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से बार-बार नाले की सफाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील।

https://samacharpost.live/2026/03/sail-new-chairman-decision-2026-10-contenders-bokaro-bsl/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment