मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में ‘सोलर क्रांति’ की शुरुआत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :पाकुड़ जिले में गांवों को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक में “मॉडल सोलर विलेज योजना” को लेकर अहम फैसले लिए गए। योजना के तहत 10 चयनित गांवों के बीच 6 महीने की विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिस गांव में सबसे अधिक सोलर इंस्टॉलेशन होगा, उसे “मॉडल सोलर विलेज” घोषित किया जाएगा। विजेता गांव को ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :DIT नामांकन विवाद: छात्रों पर ट्रांसफर का दबाव

हर घर तक पहुंचेगी सोलर ऊर्जा

इस योजना का उद्देश्य सिर्फ बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सोलर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट और रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि 24 घंटे बिजली सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने बताया कि सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इससे गांवों में स्वच्छ और टिकाऊ विकास को गति मिलेगी।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा के भीतर योजना को सफल बनाना प्राथमिकता होगी। इस योजना को गांवों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इससे जहां बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी, वहीं ₹1 करोड़ की राशि से गांवों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

https://samacharpost.live/2026/03/pakur-solar-village-competition-1-crore-prize-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment