मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मांगे 3500 रुपये, भागती युवती को दुकानदार ने पीछा कर पकड़ा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर कथित ठगी की कोशिश का एक मामला सामने आया है। शहर के हाटपाड़ा सब्जी बाजार में एक युवती ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर एक दुकानदार से 3,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की बात कही। रकम भेजे जाने के बाद युवती मौके से भागने लगी, लेकिन दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से उसका पीछा कर पकड़ लिया।

मदद के नाम पर मांगे रुपये

जानकारी के अनुसार हाटपाड़ा सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेता वरुण शाह की दुकान पर करीब 16 से 17 वर्ष की एक युवती पहुंची। उसने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे तत्काल पैसों की जरूरत है। युवती ने दुकानदार से अनुरोध किया कि वह उसके बताए मोबाइल नंबर पर 3,500 रुपये ऑनलाइन भेज दें। बदले में वह नकद राशि देने की बात कह रही थी। मानवीय आधार पर दुकानदार ने उसकी बात पर भरोसा कर दिए गए नंबर पर रकम ट्रांसफर कर दी।

रुपये ट्रांसफर होते ही भागने लगी युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैसे भेजे जाने के बाद युवती कुछ देर तक दुकान के आसपास ही रही। इसके बाद मौका मिलते ही वह वहां से निकलने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर दुकानदार को शक हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद वह तुरंत युवती के पीछे दौड़ा और आसपास के लोगों से भी मदद मांगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकानदार ने युवती का पीछा किया और करीब आधा से एक किलोमीटर दूर राज हाई स्कूल के पास उसे पकड़ लिया। बाद में युवती को वापस बाजार लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई।

यह भी पढ़ें: RIMS में भोजन के बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत; सभी की हालत स्थिर

पुलिस कर रही जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए जाने के बाद भी युवती अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। मामले की जांच की जा रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह भी सक्रिय हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती अकेले काम कर रही थी या उसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है।

https://samacharpost.live/2026/06/rims-ranchi-food-poisoning-20-patients-attendants-fall-sick-after-meal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment