मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में होली की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ में होली का रंग अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। त्योहार नजदीक आते ही शहर का मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड और हाट परिसर अबीर-गुलाल से सज गए हैं। रंग-बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक पैकिंग में गुलाल और तरह-तरह के गुब्बारों से बाजार गुलजार हैं।

बच्चों और युवाओं में खास उत्साह

बाजार में सबसे ज्यादा रौनक बच्चों और युवाओं के बीच दिख रही है। बच्चे नई डिजाइन की पिचकारियों और कार्टून प्रिंट वाले गुब्बारों की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि युवा अलग-अलग शेड के गुलाल और कलर स्प्रे पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार बिक्री पिछले साल से बेहतर है। खास बात यह है कि लोग केमिकल वाले रंगों से बचते हुए हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई दुकानों पर प्राकृतिक रंगों की मांग अधिक देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: सारंडा में सख्त एक्शन: IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी घेराबंदी

मिठाई दुकानों पर भी भीड़

होली के मौके पर मिठाइयों की दुकानों में भी अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। गुजिया, पुआ, दही-बड़ा और अन्य पारंपरिक पकवानों की खरीदारी जोरों पर है। दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों की भी खास मांग देखी जा रही है।

गांवों से भी पहुंच रहे लोग

सिर्फ शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है और पूरा माहौल होलीमय हो गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट है। बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाई जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/chaibasa-saranda-naxal-operation-ied-blast-cobra-209-marangponga-encounter/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment